फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैंक के कैशियर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- रुपये जमा कराने के दौरान कैंची से उपभोक्ता पर किया था वार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नीलोखेड़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर ने एक उपभोक्ता पर कैंची से वार कर घायल कर दिया था। इसके बाद बैंक मैनेजर ने ही उपभोक्ता का इलाज कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नीलोखेड़ी पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार निवासी अस्पताल एरिया ने बताया कि मंगलवार शाम को साढ़े तीन बजे अपने बैक खाते से रुपये जमा करवाने के लिए नीलोखेड़ी के पंजाब नेशनल बैंक गया था। वह नियमानुसार लाइन में लग गया। जब उसका नंबर आया तो कैशियर ने रुपये लेने से मना कर दिया। कहा कि चार बज गए हैं अब वे रुपये जमा नहीं करेंगे। आग्रह करने पर कैशियर उनके साथ बहस करने लगा। इसी बहस के दौरान उसने कैंची से उसके हाथ पर वार कर दिया। इस वारदात में उसके हाथ पर गहरी चोटें आई हैं। मौके पर बैंक मैनेजर भी आ गए और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि कैशियर ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें