फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्टेट हाईवे जाम करने पर 66 ग्रामीणों के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- हादसे में महिला की मौत के बाद हाईवे पर शव रखकर लगाया था जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इंद्री (करनाल)। सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद मुरादगढ़ गांव के ग्रामीणों ने रविवार को करनाल-लाडवा हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया था। इस मामले में पुलिस ने करीब 66 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इंद्री थाना से उप-निरीक्षक चरण सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि मुरादगढ़ गांव के ग्रामीणों ने सड़क हादसे के बाद करनाल-लाडवा हाईवे पर धरना देकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया है। जिसके बाद वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने जाम लगाया था।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को काफी समझाया मगर वे नहीं माने। उप-निरीक्षक चरण सिंह ने शिकायत में बताया कि प्रदर्शन में सलिंद्र, राजकुमार, विनोद, प्रमोद, सतीश, पंकज, रविन्द्र डांगी, राजू, सुनील, बलवंत, शीला पंचायत सदस्य, बलवान, रामपाल, जयनारायण, रिंकू व विशाल व अन्य 50 ग्रामीण यानी कुल 66 लोग शामिल थे। जिन्होंने सड़क के बीच में ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को रोका। वहीं करीब 50 मिनट तक हाईवे जाम रखा।

यह था मामला

शनिवार शाम मुरादगढ़ गांव की ममता देवी मजदूरी करके अपने घर लौट रही थी। उसी समय गांव के कुछ युवक कार में आए और महिला को टक्कर मारकर फरार हो गए। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद रविवार को ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शव को करनाल-लाडवा हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था। डीएसपी इंद्री के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला था।
विज्ञापन


उप-निरीक्षक ने ग्रामीणों द्वारा सड़क पर शव रखकर हाईवे जाम करने के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। इस पर 16 नामजद सहित 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

राजपाल सिंह, थाना प्रभारी, इंद्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें