फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में भिड़ीं कारें, दो गंभीर

Tue, 23 May 2023 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बस अड्डे से कुछ दूर कुत्ते को बचाने के प्रयास में सोमवार को तीन कारों की भिड़ंत हो गई। इसमें सोनीपत के रहने वले पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह 11:30 बजे की है। सीता माई की ओर जा रही कार के आगे अचानक एक कुत्ता आ गया। चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर कुत्ते को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से आ रही दो कार टकरा गई। ऑल्टो कार में सवार सोनीपत निवासी पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आई-20 कार चालक डॉक्टर संदीप अरोड़ा ने बताया कि आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगाकर कार को रोका। जिसके बाद उसने भी अचानक ब्रेक लगाकर कार को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे आ रही तीसरी कार टकरा गई। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें