फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खाते में चाहे जितना कराएं जमा पर बदलेंगे सिर्फ 10 नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। दो हजार रुपये का नोट अब चलन में नहीं रहेगा और मंगलवार से बैंकों में इसे बदलने जाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि आप अपने खाते में दो हजार के नोटों में कितनी भी राशि जमा करा सकते हैं, लेकिन अगर दो हजार के नोटों के बदले राशि लेनी है तो 20 हजार रुपये की सीमा निर्धारित है। एक बार में दो हजार के 10 नोट से अधिक की राशि बदलकर नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

करनाल में सोमवार को ज्यादातर बैंकों ने नोटों को बदलने को लेकर अपनी तैयारी पूरी की, हालांकि कुछ बैंकों का यह भी कहना था कि इस संबंध में उन्हें कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। ऐसे में जब ग्राहक नोट बदलने के लिए आएगा, तभी देखा जाएगा। लीड बैंक मैनेजर की ओर से इस संबंध में सभी बैंकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें कहा गया है कि जो ग्राहक दो हजार रुपये के नोट बदलने आएंगे, उन्हें एक फार्म भरना होगा। जिसे भरने के बाद दो हजार के 10 नोटों तक की राशि बदली जाएगी। जिले में 34 बैंकों की 365 शाखाओं में दो हजार रुपये के नोट बदले जा सकेंगे। सभी बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। हर बैंक को रोज बदले गए नोटों की सूचना आरबीआई को देनी होगी। कितने नोट खातों में जमा कराए गए और कितन नोटों के बदले छोटे नोटों में राशि दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें