फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एकाएक ब्रेक लगाने से फिसल गई कार, रेलिंग तोड़ हाईवे पर पलटी

विज्ञापन
हाइवे पर पलटी कार स्वंय
विज्ञापन
करनाल। नेशनल हाईवे पर बलड़ी बाईपास और आईटीआई के बीच रविवार को कुरुक्षेत्र की ओर से करनाल आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और रेलिंग तोड़ती हुई पलट गई। कार सवार दो लोग घायल हो गए। सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि कार चालक के अनुसार, क्रेटा के आगे ट्रक चल रहा था। ट्रक के अचानक साइड दबाने पर कार चालक ने बचने के लिए तत्काल ब्रेक लगाए। इससे कार के टायर स्लिप हो गए जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कार रेलिंग पर ही फंस गई थी। पुलिस ने हाइड्रा और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को रेलिंग से हटाया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी होने से जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें