माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कार सवार दो व्यक्तियों की ओर से दो दोस्तों से खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के बाद मोबाइल व डेबिट कार्ड छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत में गांव कुंडा सरकड सहारनपुर निवासी अकरम ने बताया कि वे कारपेंटर का काम करते हैं। वे और उनका दोस्त परवेज गुरुग्राम से अपने गांव जा रहे थे। मेरठ रोड से एक बिना नंबर प्लेट की कार में वे सवार हो गए। कार सवार दो व्यक्ति थोड़ी दूर आगे जाने के बाद उन्हें डराने लगे। परवेज के खाते से उनके खाते में सात हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद उनका मोबाइल और डेबिट कार्ड लेकर फरार हो गए।