करनाल। घर में चोरी करने के बाद आग लगाने का मामला सामने आया है। सालवन गांव निवासी नवीता ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई महीने से अपनी देवरानी के पास करनाल गई थी। मकान पर ताला लगा था। रविवार सुबह भतीजे ने जानकारी दी कि मकान में आग लग गई है। वह घर पहुंची तो घर का सभी सामान जला मिला। गेट के ताले भी टूटे थे। आलमारी से सोने व चांदी के गहने व पीतल के बर्तन गायब थे। महिला एक युवक पर शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद