फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर किये दो राउंड फायर, कार छोड़ बदमाश हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 35 जेबीबी ग्रैंड रेजिडेंस में सोमवार रात करीब दो बजे कार में सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो वे यूपी नंबर की वरना कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-4 चौकी प्रभारी अनिल ने बताया कि रात को पुलिस गश्त कर रही थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-4 के क्षेत्र में एक कार में तीन बदमाश घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर वह गाड़ी का पीछा करने लगे। इस बीच वरना गाड़ी जेसीबी ग्रैंड रेजिडेंस में चली गई। इसके बाद जब कार सवार बदमाश वहां से निकले तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। साथ ही दो राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी पुलिस कर्मचारी को गोली नहीं लगी। फायरिंग के बाद जब तक पुलिस दुबारा संभल पाती बदमाश कार को मौके पर छोड़कर पैदल खेतों के रास्ते फरार हो गये। पुलिस ने उनका पीछा करने का प्रयास किया लेकिन बदमाश हाथ नहीं आये। मामले में सेक्टर-32,33 थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जेबीबी ग्रैंड रेजिडेंस के सुरक्षा कर्मचारी महेंद्र ने बताया की रात को पुलिस उसके पास आई थी और कार सवार बदमाशों के बारे में पूछ रही थी। इसी दौरान वहीं कार आ गई, जिसके बारे में पुलिस पूछ रही थी। पुलिस ने कार चालक को रोकने का इशारा किया और कहा कि वह कार से बाहर निकले, लेकिन बदमाश कार से बाहर नहीं निकले, बल्कि तेज गति से कार चलाकर दूसरे गेट पर ले गये और फिर पुलिस के पीछा करने पर वाहन छोड़कर फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें