करनाल। जीटी रोड पर सेक्टर-सात गुरुद्वारे के पास दो बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक कार के आगे मोटरसाइकिल अड़ा दी और डंडों से हमला कर दिया। इसी बीच आरोपी कार की चाबी निकाल कर मौके से फरार हो गए। रेलवे रोड करनाल निवासी विकास पोपली ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मई को वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-सात से गुरुद्वारा के पास से निकल रहे थे तो उसी समय दो मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने हमला कर कार की चाबी निकाल व फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि दोनों बुलेट मोटरसाइकिल थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद