फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: साप्ताहिक विशेष लोक अदालत 29 जुलाई से शुरू

Thu, 06 Jun 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सर्वोच्च न्यायालय की ओर से 29 जुलाई से तीन अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंजाब, हरियाणा एवं यूटी, चंडीगढ़ और सचिव उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ को अपने-अपने प्राधिकरण-समिति का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. सविता कुमारी ने कहा कि जिनके मामले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं, वे अपने मामलों को विशेष लोक अदालत से समाधान करवाना चाहते हैं, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें