फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। हथलाना निवासी बाइक सवार दंपती को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हथलाना निवासी रमेश कुमार ने निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से सेवानिवृत्त है। वीरवार दोपहर तीन बजे वह अपनी पत्नी शशि बाला के साथ मोटरसाइकिल पर करनाल जाने के लिए निसिंग से करनाल रोड पर हथलाना मोड़ पर पहुंचा।
विज्ञापन

उसी दौरान करनाल की तरफ मोटरसाइकिल पर जाते समय कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह और उसकी पत्नी शशि बाला सड़क पर मोटरसाइकिल सहित जा गिरे और बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस की सहायता से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें