फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार ने मारी बाइक को टक्कर, 19 साल के युवक की टूटी टांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मॉडल टाउन में बेतरतीब कार चला रहे एक युवक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसकी दोनों टांगें और नाक टूट गई। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से कार छोड़ कर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन को अमित शर्मा निवासी बसंत विहार ने बताया कि वह होमगार्ड है। 20 दिसंबर को वह अपने 19 साल के बेटे गौतम शर्मा के साथ अलग-अलग बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे जब वे मॉडल टाउन के पास रॉयल चिकन कॉर्नर के पास पहुंचे तो सामने से एक कार सवार तेज गति से गाड़ी चलाते हुए आया और उसके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसका बेटा सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। टक्कर लगने से उसके बेटे के मुंह व कान से काफी खून निकला। उसकी दोनों टांगें और नाक भी टूट गई। इसके बाद कार सवार अपनी कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। उसने अपने बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें