फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आगामी 100 दिनों तक कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचना है : डॉ. संदीप पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
- आप ने विधान सभा चुनाव के लिए शुरू किया बदलाव जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन

- सुनीता केजरीवाल नहीं पहुंचीं, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने किया चुनाव तैयारियों का शंखनाद
- डॉ. संदीप बोले, जब परीक्षा की घड़ी आती है तो कुछ गद्दार छोड़कर चले जाते हैं
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में दिल्ली के सीएम आरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल तो नहीं पहुंचीं लेकिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक ने हरियाणा में विधान सभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद कर दिया। उन्होंने आज से ही राज्य में बदलाव-जनसंपर्क अभियान शुरू करने का एलान करते हुए कहा कि 10-10 सालों तक जनता ने बड़ी पार्टियों को देखा है, लेकिन उन्होंने धोखा दिया। अब पूरी व्यवस्था बदलनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को आगामी 100 दिनों तक हर गांव, हर बूथ पर जाना है, हर व्यक्ति से मिलना है, उसे बदलाव के लिए तैयार करना है।
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जब परीक्षा की घड़ी आती है तो कुछ गद्दार छोड़ कर चले जाते हैं, लेकिन आप सभी लोग बिल्कुल सही जगह खड़े हैं। जरूरी नहीं कि पुरानी और बड़ी चीज अच्छी हो, हरियाणा की जनता ने तो बड़ी पार्टियों को 10-10 सालों यानी सभी को बराबर का मौका देकर देखा लेकिन कुछ नहीं हुआ। गुंडागर्दी, अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि बढ़ी है।
विज्ञापन

अब बदलाव का समय आ गया है, ये महाबदलाव हरियाणा के लाल यानी अरविंद केजरीवाल ही करेंगे। हरियाणा सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज टायर या गियर आदि बदलने से काम नहीं चलेगा, पूरी गाड़ी ही बदलनी होगी।
डॉ. संदीप ने कहा कि सरकार ने केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के भय से नहीं बल्कि हरियाणा के विधान सभा चुनाव के कारण जेल में डलवाया है। वह ऐसे नेता हैं, जो राजनीति में आने के एक साल के अंदर सीएम बने। उन्हें पंजाब, गोवा, गुजरात आदि राज्यों में रोकने के लिए साजिशें की गईं।
हरियाणा में अगली सरकार आप की : अनुराग
इससे पहले आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस के बाद आप को तीसरा विकल्प बताते हुए कहा कि बिना आदेश मिले ही केजरीवाल की रिहाई को स्टे कर दिया गया है, इससे भयभीत नहीं होना है, हरियाणा में अगली सरकार आप की ही होगी।
विज्ञापन

केजरीवाल की रिहाई न हुई तो जाएंगे सुप्रीम कोर्ट : सुशील गुप्ता
आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की रिहाई यदि नहीं होती है, तो पार्टी सुप्रीम कोर्ट जाएगी। आप को व्यवस्था परिवर्तन के लिए जाना जाता है। संगठन को हर बूथ पर मजबूत किया जा रहा है। कुछ पदाधिकारियों के निलंबन पर बोले कि सियासी ट्रेन में कुछ सवारियां उतर भी जाती हैं लेकिन ट्रेन का सफर जारी रहता है। इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने सम्मेलन को संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें