फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिया से टकरा गई कार, बैंक कर्मचारी की मौत... बेटा घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/असंध। सालवन–कुड़लन मार्ग पर रविवार देर रात एक कार पुलिया से जा टकराई। पानीपत के उरलाना खुर्द निवासी निजी बैंक कर्मी सुप्पन सिंह की मौत हो गई जबकि उनका छह वर्षीय बेटा घायल हो गया।
असंध थाना के प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि रविवार को उरलाना खुर्द से एक बरात निसिंग गई थी। सुप्पन सिंह अपने बेटे के साथ इसी बरात से लौट रहे थे। चालक कर्ण भी साथ था। देर रात जब कार सालवन–कुड़लन मार्ग पर पहुंची तो संकरी पुलिया के पास चालक नियंत्रण खो बैठा। कार पुलिया से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे बैठे सुप्पन सिंह उछलकर आगे के शीशे से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक उन्हें असंध के नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें