फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की टक्कर, एक की मौत

Sat, 15 Feb 2014 12:16 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। गांव घीड़ के पास शुक्रवार को कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई ,जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में कल्पना चावला मेडिकल कालेज स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


थाना कुंजपुरा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के गंगोह के गांव बरेड़ी गुज्जर निवासी अरुण और उसका साथी किसी काम से बड़ागांव से घीड़ की ओर जा रहे थे। तभी घीड़ पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

 दुर्घटना में अरुण के साथी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और वह बुरी तरह से घायल हो गया। थाना कुंजपुरा पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


कुंजपुरा पुलिस के एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि गांव घीड़ के समीप कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के नाम का पता नहीं चल पाया है। आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें