फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैंटोनमेंट बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र के लिए शुरु की किताबों की खरीद प्रक्रिया

Mon, 11 May 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
अंबाला ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के अधीन चलने वाले स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए किताबों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्य अधिशासी अधिकारी की ओर से इसके लिए अल्पकालिक कोटेशन आमंत्रित किए गए हैं।

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों के लगभग 1557 सेट खरीदे जाएंगे। इसके अतिरिक्त, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के लिए आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के लगभग 515 सेट मंगवाए गए हैं। किताबों की यह संख्या छात्रों की वास्तविक संख्या के आधार पर घट या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन




नियम व शर्तें

इच्छुक डीलर या प्रकाशक 15 मई शाम 5 बजे तक अपने कोटेशन बंद लिफाफे में जमा करवा सकते हैं। कोटेशन केवल वही डीलर दे सकेंगे, जिनके पास जीएसटी नंबर है और अंबाला में उनकी स्थानीय दुकान उपलब्ध है। सभी किताबों की आपूर्ति बोर्ड कार्यालय में ही करनी होगी। फर्मों को एमआरपी पर दी जाने वाली प्रतिशत छूट का उल्लेख अपने लेटर-हेड पर करना होगा।



वेबसाइट पर उपलब्ध है सूची

विभिन्न कक्षाओं के लिए आवश्यक किताबों की विस्तृत सूची, प्रकाशकों के नाम और अन्य नियम व शर्तें परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ambala.cantt.gov.in से प्राप्त की जा सकती हैं। परिषद के पास बिना कारण बताए किसी भी कोटेशन को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
विज्ञापन



बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसलिए इस बार किताबों की खरीद प्रक्रिया शुरु की गई है। इसकी निविदा जारी की गई है ताकि जल्द से जल्द किताबें स्कूलों में पहुंच सकें। - राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें