फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रत्याशियों ने लिया फीडबैक, किया जीत का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कई दिनों की चुनावी थकान के बाद सोमवार को प्रत्याशी आराम के मूड में नजर आए। हालांकि चुनाव परिणामों को लेकर चिंता रही, फिर भी सुबह परिवार से मिले, साथ में नाश्ता किया और फिर कार्यकर्ताओं से उनके बूथों के आंकड़े लिए।
खास बात यह थी कि कार्यकर्ताओं के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार लगभग सभी प्रत्याशी जीत का अनुमान लगा रहे थे। वास्तव में कौन जीतता है और किसे हार मिलती है, ये 12 मार्च को ही पता चलेगा।
विज्ञापन

संभावित प्रत्याशियों ने पांच फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही मेहनत शुरू कर दी थी, 19 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटन के बाद तो दिन-रात की भागदौड़ शुरू हो गई, जो मतदान की देर शाम तक चलती रही।
खासकर प्रत्याशियों को तो आराम ही नहीं मिला। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान का प्रतिशत कम रहना आम लोगों की चर्चाओं में भी बड़ा मुद्दा रहा। हर व्यक्ति मतदान को अपने अंदाज से बता रहा है। लोगों का कहना है कि मेयर पद के प्रत्याशियों में भी अनिश्चितता है। कुछ लोग भाजपा प्रत्याशी रेणू बाला गुप्ता की जीत के प्रति आश्वस्त हैं तो कई कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा की जीत पक्की बता रहे हैं। प्रत्याशी भी दिनभर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से घिरे रहे।
दोपहर एक बजे कांग्रेस चुनाव कार्यालय में कुछ कार्यकर्ता बैठे थे, इसी समय मेयर पद के प्रत्याशी मनोज वधवा भी पहुंचे और कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्रों में मतदान को लेकर आंकड़ों पर बातचीत की।
मनोज वधवा के अनुसार सुबह से उनके घर पर भी समर्थकों का तांता लगा रहा है, लोग अपना फीडवैक बताते रहे। वहीं दोपहर तीन बजे भाजपा प्रत्याशी रेणू बाला गुप्ता अपने आवास पर परिवार के साथ अपने पौत्र को खिलाती दिखीं। सभी काफी रिलैक्स मूड में थे।
विज्ञापन

परिवार में खुशी का वातावरण था। भाजपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ब्रज गुप्ता भी परिवार के साथ व्यस्त थे।
उन्होंने बताया कि आज कई दिनों की दौड़ भाग के बाद परिवार के साथ समय बिताया है।
जीत में कोई संदेह नहीं है : रेणू बाला गुप्ता : भाजपा की मेयर प्रत्याशी रेणू बाला गुप्ता का कहना है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और करनाल के मतदाताओं ने उन्हें भरपूर स्नेह और आशीर्वाद दिया है, इसलिए जीत में कोई संदेह नहीं है। मतदान का प्रतिशत भले ही कम रहा, क्योंकि लोग आश्वस्त थे कि भाजपा प्रत्याशी ही जीतेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें