फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शौचालयों के निरीक्षण कराने को बताया हास्यप्रद

Mon, 22 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पर्यावरण सरंक्षण समिति ने सरकारी स्कूलों के शौचालयों के निरीक्षण और साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के लिए जारी निर्देशों को हास्यप्रद बताया। सेक्टर-13 में आयोजित पर्यावरण संरक्षण समिति की बैठक में समिति ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में सरकारी स्कूलों में सफाई कर्मचारियों के 616 पद स्वीकृत पदों में शेष 286 पद अब तक रिक्त पड़े हैं। ऐसे में जब स्कूलों में पर्याप्त सफाई कर्मचारी ही नहीं हैं, तो शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कैसे संभव हो सकती है। ऐसे में समिति ने सवाल उठाया कि क्या प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक बच्चों को पढ़ाने का काम छोड़कर शौचालयों की सफाई करेंगे। समिति चेयरमैन एसडी अरोड़ा, वाइस चेयरमैन राम रतन अत्री, सुरेश खन्ना, कंवल भसीन, केएल नारंग, डॉ. एसके शर्मा, देवेंद्र मोहन सिंह, डॉ. पुष्पा सिन्हा, अंजु शर्मा, विनोद गुप्ता, एचडी कथूरिया, डॉ. वीके शर्मा, हेमराज मित्तल, अर्जुन देव वर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें