फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार रंगों के डस्टबिन में कचरा डालने का आह्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान चार बिन कचरा पृथक्करण को लेकर है। नगरपालिका की टीम वार्ड के लोगों को जागरूक कर रही है। उन्हें चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन में कचरा डालने के बारे में बताया जा रहा है। यह अभियान नपा अध्यक्ष सनमीत कौर आहूजा और सचिव राहुल सैनी के मार्गदर्शन में चल रहा है। नपा सफाई इंचार्ज राजबीर लोगों को गीला, सूखा, सैनिटरी और इलेक्ट्रॉनिक कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दे रहे हैं। नपा प्रेरक नरेश कुमार और प्रियंका भी इसमें शामिल हैं। सुगम स्वच्छता टीम के सुपरवाइजर दीपक कुमार तथा सफाई योद्धा शमशेर सिंह और विक्की सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नरेश कुमार ने बताया कि वार्ड 11 के लोग अभियान में गंभीरता से सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें