फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रतियोगिताओं में धाक जमाने वाले कैडेट सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज में संस्थान के एनसीसी कैडेट को उनकी उलब्धियों पर सम्मानित किया गया। पिछले दिनों संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में इन कैडेट ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। कॉलेज की प्रबंधन समिति के प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस और प्रिंसिपल शशि मदान ने उन्हें सम्मानित किया गया।

लेफ्टिनेंट डॉ. देवी भूषण ने बताया कि रोपड़ में आयोजित सीएटीसी कैंप में कॉलेज की एनसीसी यूनिट से सीनियर अंडर ऑफिसर रणदीप सिंह पूरे कैंप के कैडेट कैंप सीनियर रहे। जबकि अंडर ऑफिसर मोनिका कन्या सीनियर और कैडेट हर्ष ब्वॉय स्क्वायड वन सीनियर रहे। इसके साथ-साथ कैडेट प्रिया पुनिया और कैडेट पूजा भारती को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कैंप एरिया प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली ब्वॉय टीम और द्वितीय रहने वाली कन्या टीम को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस ने कहा कि कॉलेज की एनसीसी यूनिट लेफ्टिनेंट डाॅ. देवी भूषण के नेतृत्व में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। कॉलेज प्राचार्य शशि मदान ने भी एनसीसी कैडेट को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनको भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. बीर सिंह, कृष्ण अरोड़ा, जुझार सिंह, दीपक, कृष्ण राम, अमरजीत कौर और चेष्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें