फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैडेट किंशुक और कुरुक्षेत्र सदन प्रथम

विज्ञापन
इंटर हाउस ऑब्स्टेकल कोर्स प्रतियोगिता में हिस्स लेते ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में शनिवार को इंटर हाउस ऑब्स्टेकल कोर्स प्रतियोगिता हुई। इसमें कैडेट्स ने शारीरिक क्षमता, साहस और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


व्यक्तिगत स्पर्धा में पानीपत सदन के किंशुक प्रथम और प्रिंस द्वितीय रहे। कुरुक्षेत्र सदन के आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। सदनवार परिणाम में कुरुक्षेत्र सदन प्रथम स्थान पर रहा। चिलियनवाला सदन द्वितीय और पानीपत सदन तृतीय स्थान पर रहा। थानेश्वर सदन को चौथा स्थान मिला।
प्रधानाचार्य कैप्टन भारतीय नौसेना गुरबीर सिंह ने विजेता कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं कैडेट्स में नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करती हैं। इस दौरान उप-प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल शैलजा डोगरा और प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर हाउस ऑब्स्टेकल कोर्स प्रतियोगिता में हिस्स लेते खिलाड़ी। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें