फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अग्रोहा धाम मेले के लिए चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अग्रोहा धाम में 10 नवंबर को राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा व आसपास के राज्यों से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचेंगे। करनाल से भी श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. राजकुमार गोयल ने बताया कि श्रद्धालुओं को व्यवस्था में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए इसको लेकर इस राष्ट्रीय मेले में 700 से ज्यादा सेवादारों की ड्यूटियां लगाई गई हैं जो पूरी व्यवस्था को संचालित करेंगे। अग्रोहा मेले में खाने, पीने, ठहरने, मंदिरों के दर्शन, पार्किंग, निशुल्क मेडिकल कैम्प के साथ साथ सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है। मेले में आने जाने के लिए अधिकतर जिलों से फ्री बस सेवाओं की सुविधाएं भी वहां की संबंधित जिला इकाइयों द्वारा की गई है।
विज्ञापन


मेले में पूरा दिन धार्मिक अनुष्ठान, भजन कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न तरह की सामाजिक गतिविधियां आयोजित होगी। सुबह शक्ति सरोवर स्नान का कार्यक्रम होगा फिर अलग-अलग मंदिरों में आरती व पूजा होगी। उसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, फिर छप्पन भोग का कार्यक्रम रहेगा। दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उसके बाद ध्वजारोहण के साथ विशाल महासम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें समाज के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रहित को लेकर संबोधन किया जाएगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें