फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुरु रविदास जयंती के लिए कुरुक्षेत्र से देर रात लौटी बसें

Mon, 02 Feb 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। गुरु रविदास जयंती कुरुक्षेत्र के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से शनिवार को देर रात बसों के लौटने से यात्रियों को राहत मिली है। गुरु रविदास जयंती के लिए रोडवेज की 120 बसों को कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए भेजा गया था। इसमें पानीपत डिपो से 61, चरखी दादरी से नौ और भिवानी से 50 बसों को भेजा गया था। जहां से शनिवार को देर रात बसें यात्रियों के साथ डिपो में लौटी है। साथ ही बसों को सुबह ही उनके निर्धारित रूटों पर चलाया गया है। साथ ही चरखी दादरी और भिवानी के लिए बसें देर रात लौटी है। यात्री योगेश, रमेश और कार्तिक ने बताया कि शनिवार को दिनभर हुई परेशानी के बाद उन्हें रविवार को सुबह बसें समय पर मिलने से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि सुबह ही बसों को निर्धारित रूटों पर चलाया गया। इससे यात्री बसों में सवार होकर गंतव्य पर पहुंचे। यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से ऐसी समस्या होने पर अन्य बसों को रूटों पर चलाने की मांग ही है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय गुरु रविदास जयंती के लिए रोडवेज की 120 बसों को भेजा गया था। जहां से देर रात बसें डिपो लौटीं। रविवार सुबह से ही बसों को निर्धारित रूटों पर चलाया गया। बसों में सवार होकर यात्री अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे।
विज्ञापन

विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो।

टोल प्लाजा पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें