फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: करनाल में जीटी रोड पर बस-ट्रक की टक्कर, कई यात्री घायल; दिल्ली की ओर जा रही निजी बस का टायर फटा

Sun, 29 Nov 2026 09:20 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में बेकाबू होकर दूसरी लेन में जा घुसी। जिसके कारण वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। शामगढ़ के पास एनएच-44 पर आधी रात को हुए इस भीषण हादसे में बस सवार कई यात्री जख्मी हो गए।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार रात करीब 12 बजे निजी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस का टायर फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


बस दिल्ली की ओर जा रही थी। यात्रियों के अनुसार बस में जीरकपुर और अंबाला से उत्तर प्रदेश जाने वाले लोग सवार थे। यात्रियों ने चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि टोकने के बावजूद चालक ने गति कम नहीं की। चालक के नशे में होने का आरोप भी लगाया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें