फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बस स्टैंड पार्किंग का मनमर्जी का शुल्क... न पर्ची पर रेट न नोटिस बोर्ड लगा मिला

विज्ञापन
बस स्टैंड का निरीक्षण करते महाप्रबंधक कुलदीप सिंह स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/घरौंडा। घरौंडा बस स्टैंड पर शनिवार को रोडवेज के जीएम कुलदीप सिंह अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर किए गए इस औचक निरीक्षण में पार्किंग ठेकेदार की ओर से निर्धारित दरों से अधिक वसूली का मामला सामने आया।
पार्किंग के लिए 12 घंटे का निर्धारित शुल्क 10 रुपये तय है लेकिन ठेकेदार की ओर से 20 रुपये तक वसूले जा रहे थे। निरीक्षण के दौरान यह शिकायत सही पाई गई। यह भी सामने आया कि जो पर्ची ठेकेदार की ओर से यात्रियों को दी जा रही थी उसपर कीमत भी दर्ज नहीं थी। इसके साथ ही रेट का बोर्ड नहीं लगाया था।
विज्ञापन


जीएम कुलदीप सिंह ने स्पष्ट कहा कि इस तरह की अनियमितता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जीएम को शनिवार सुबह ही इस संबंध में शिकायत मिली थी। निरीक्षण के दौरान पार्किंग के अलावा अन्य व्यवस्थाओं में भी खामियां सामने आईं।
बस स्टैंड पर साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। पर्याप्त स्टाफ होने के बावजूद परिसर में गंदगी देख जीएम ने नाराजगी जताई और अड्डा इंचार्ज को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा वीटा मिल्क बूथ पर भी अनियमितता सामने आई जहां निर्धारित उत्पादों के अलावा अन्य सामान बेचा जा रहा था। इस पर जीएम ने संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। जीएम ने कहा कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं जिनकी सत्यता जांचने के लिए यह औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

-

कैंटीन संचालक को सामान हटाने के आदेश

बस स्टैंड की कैंटीन में अंदर से ज्यादा सामान बाहर रखा हुआ मिला, जिससे अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई थी। इस पर जीएम ने तुरंत प्रभाव से बाहर रखा सामान हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कैंटीन संचालक को चार गुना किराये का नोटिस भेजने की बात कही गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें