फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिमला, बरठी, कटरा समेत 12 जगहों की बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल।
बाढ़ और भूस्खलन ने जिले की परिवहन सेवा को भी प्रभावित किया है। पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के जिन क्षेत्रों में बाढ़ या भूस्खलन हुआ है वहां की सीधी बस सेवा बंद कर दी गई है।

करनाल से शिमला, बरठी, वैष्णो देवी कटरा समेत 12 बाढ़ग्रस्त एरिया में हरियाणा रोडवेज की करनाल डिपो की बसों को रोक दिया गया है। इन बसों को सिर्फ चंडीगढ़ या पठानकोट तक ही चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड समेत अन्य स्थानों पर जाने के लिए बसें बदलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


रोडवेज के अधिकारी अलर्ट हैं और जहां से बसों के संचालन के प्रभावित होने की सूचना मिलती है, उसके मुताबिक बसों को रोका जा रहा है।



चार दिन तक बरठी में फंसी रही बस

करनाल डिपो की एक बस बरठी में पहाड़ गिरने से 3-4 दिन तक फंसी रही। अब उसको लेकर आया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बैजनाथ के पक्के पहाड़ हैं, वहां पर बस चलाई जा रही है। यदि वहां की स्थिति खराब होगी तो जहां तक सुरक्षित रास्ता है, वहां तक बस को चलाया जाएगा।
विज्ञापन




पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाके फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला में करनाल डिपो की बसें नहीं जा रही हैं। इसी तरह बरठी, शिमला, कटरा के लिए बस नहीं जा रही हैं। इन बसों को चंडीगढ़-दिल्ली अधिक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें