असंध। राष्ट्रीय राजमार्ग-709ए पर स्थित जलमाना गांव में बस के इंतजार में खड़े होने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। गांव में नए बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जाएगा। पुराने जर्जर हो चुके शेल्टर को गिराया जाएगा। सरकार की ओर से इसके निर्माण की मंजूरी दी जा चुकी है। जिला परिषद की ओर से निर्माण कार्य किया जाएगा।
जिला परिषद अधिकारियों का कहना है कि एस्टीमेट बनाकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हरियाणा राज्य परिवहन महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि सरकार ने जलमाना बस क्यू शेल्टर के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। इसी सप्ताह में कोटेशन लेकर जर्जर ढांचे को हटाया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए धनराशि जिला परिषद के सीईओ के बैंक खाते में जारी हागी। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी सुरक्षित और सुविधाजनक प्रतीक्षा स्थल प्राप्त होगा।
एंटी करप्शन फाउंडेशन के अध्यक्ष जयपाल शर्मा ने बताया कि बस क्यू शेल्टर की खराब हालात पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से लेकर हरियाणा राज्य परिवहन महाप्रबंधक करनाल तक पत्र लिखे थे। विधायक योगेंद्र राणा से भी मुलाकात की थी। विधायक ने विभाग को पत्र लिखकर इस जायज मांग का समर्थन किया था। अब सरकारी ने स्वीकृति दी है। स्थानीय निवासी महात्मा टिंकू दास, कर्ण सिंह प्रजापत, सुगन चंद, महेंद्र, सुरेंद्र सिंह, बलवान सिंह, ग्रोवर सैन, सुरेश कुमार, विक्रम सिंह, गुलाब और सुमित ने बस क्यू शेल्टर के निर्माण का स्वागत किया।