प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए छात्र नेता विनय पोसवाल ने कहा कि जिस प्रकार जेएनयू के बाद अब जादवपुर यूनिवर्सिटी में भारत विरोधी नारे लगाए गए यह एक सोची समझी साजिश है और भारत को तोड़ने की कोशिश है। हम इस प्रकार की घटना की निंदा करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि इन देशद्रोहियों को सजा दी जाए और इसके पीछे जिन लोगों का हाथ है उसकी जांच की जाए।
जिस प्रकार देश के इन प्रमुख यूनिवर्सिटियों में युवाओं को गुमराह किया जा रहा है उसके खिलाफ सरकार को एक्शन लेना चाहिए और इसके मुख्य मास्टर माइंड को गिरफ्तार करना चाहिए। इस दौरान युवाओं ने भारत जिंदाबाद, अखंड भारत जिंदाबाद, देशद्रोहियों को सजा दो के नारे भी लगाए। मौके पर छात्र नेता विनय पोसवाल, प्रवीन नरवाल, दिनेश पंडित, जयदीप तुली, अर्शदीप सिंह, विवेक शर्मा, अंकित पुण्डरक, नितीन पोसवाल, विशाल, विक्रांत आदि छात्र मौजूद थे।