फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: संदिग्ध हालात में झुलसी गाय और बछड़े की मौत

Thu, 02 Apr 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
बाड़े में आग लगने के बाद का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
असंध। वार्ड-12 स्थित मलिकपुर रोड के पास एक तबेले में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से झुलसी गाय और बछड़े की माैत हो गई। इस पर रोष फैल गया। असंध थाना पुलिस और गोरक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष सतबीर मुनीम व महादेव सेवादल के प्रधान संजय भट्ट भी पहुंचे। गाय पालक जोन व शंकुतला ने बताया कि उन्होंने रात को दोनों पशुओं को बांधा हुआ था। सुबह गाय व बछड़ा मृत मिले। वह झुलसे हुए थे। असंध थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें