फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकाल के तहत जलीं 10 चिताएं, 548 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को जहां 548 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं दूसरी ओर पूरे दिन में बलड़ी बाईपास स्थित शिवपुरी में एक के बाद एक दस चिताएं जलीं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से पांच मौत ही रिकॉर्ड में दर्ज की हैं।
विज्ञापन

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इंद्रा कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय व्यक्ति की 18 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। स्टौंडी निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति को प्राइवेट अस्पताल में 16 अप्रैल को, सेक्टर-4 निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में 12 अप्रैल को और राजीव पुरम निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति को 18 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। इसके अलावा अशोक विहार कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति को 15 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। इन सभी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं शिवपुरी में शांति नगर निवासी 82 वर्षीय व्यक्ति, आंध्र प्रदेश के 65 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय रसुलपुर निवासी, 55 वर्षीय निगदू निवासी व बसंत विहार 78 वर्षीय व्यक्ति का संस्कार किया गया। बता दें मंगलवार को 547 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। डाक्टरों का कहना है कि यदि हम अभी भी गंभीर नहीं हुए तो हालात पहले से ज्यादा खराब हो सकते हैं।
कई गुणा फीस जमा करा रहे हैं आक्सीजन सिलेंडर की
आशीष ने बताया कि उसके पिता के लिए जब वह आक्सीजन सिलेंडर लेने गए तो पहले 500 सिक्योरिटी फीस जमा कराई, दूसरा सिलेंडर लेने गए तो 800, तीसरा लेने गए तो 1200 और इसके बाद 15 हजार व 30 हजार रुपये जमा कराए गए। वहीं दूसरी ओर सेक्टर-4 निवासी रवि के पिता की कोरोना के कारण जान गई। वहीं कुछ दिन पहले इसकी माता की भी किसी अन्य कारण से जान चली गई थी। रवि के सिर से कुछ दिनों में ही माता-पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

.........................
नए मामलों में 47 विद्यार्थी भी शामिल
कोरोना पॉजिटिव में 47 विद्यार्थी, घरौंडा सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल सहित 11 अध्यापक, जिसमें सैनिक स्कूल, एसडी आदर्श, डीपीएस स्कूल से एक एक अध्यापक शामिल है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहित तीन डॉक्टर, दो मेडिकल कॉलेज कर्मी, दो हेल्थ वर्कर निसिंग से, साइंटिसट, वकील, पुलिस कर्मी, आशा वर्कर, 8 बैंक कर्मी और 75 के करीब हाउस वाइफ हैं।
विज्ञापन

.....................
जानिए जिले के हालात
सैंपल लिए - 298514
निगेटिव - 274603
पॉजिटिव - 21168
मौत - 206
एक्टिव - 3694
ठीक हुए - 17268
...............................................................
ये है अस्पताल में बेड की स्थिति
बेड खाली
आक्सीजन सहित नॉन एसी बेड - 353 - 142
आक्सीजन सहित आईसीयू बेड - 112 - 3
केसीजीएमसी आक्सीजन सहित नॉन एसी - 210 - 120
केसीजीएमसी में आक्सीजन सहित आईसीयू - 40 - 0
पार्क अस्पताल में आक्सीजन सहित आईसीयू - 25 - 0
डॉ. ज्ञान भूषण नर्सिंग होम - 6 - 1
अमृतधारा अस्पताल चौड़ा बाजार में -34 - 1
विर्क अस्पताल में आक्सीजन सहित आईसीयू - 4 - 1
आरपी अस्पताल बसताड़ा में - 14 - 3
महाबीर दल अस्पताल में - 12 - 11
श्रीराम चंद्र मेमोरियल अस्पताल में - 8 - 2
ईश्वर कृपा अस्पताल में - 12 - 2
स्वास्तिक अस्पताल बसताड़ा में - 6 - 2
स्वास्तिक अस्पताल में आईसीयू बेड - 4 - 2
नोट- ई- दिशा करनाल डॉट इन साइट से लें बेड की जानकारी और हेल्पलाइन नंबर 1950 पर करें कॉल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें