हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के फायरिंग रेंज सेक्शन में अभ्यास के दौरान एक पुलिस कर्मचारी से राम नगर थाना प्रभारी मनीष के पांव में गोली लग गई। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना मिलने पर सिटी, सिविल लाइन, सदर थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह, संजीव गौर, बलजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल में पहुंचे। हालांकि अभी तक कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
जैसे ही उसने पिस्टल पकड़े हुए हाथ को नीचे किया तो पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली जमीन में लगकर साथ खड़े रामनगर थाना प्रभारी मनीष के दाएं पैर में लग गई। गोली लगते ही थाना प्रभारी जमीन पर गिर गया और वहां अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में थाना प्रभारी को शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया।
अभ्यास में दिखाई दी कड़ी लापरवाही
इस हादसे से यह साबित हो गया है कि अभ्यास के दौरान कड़ी लापरवाही बरती गई है। ऐसे में यह गोली किसी पांच की जगह और कहीं भी लग सकती है। हालांकि पुलिस ने उस कर्मचारी का नाम ओपन नहीं किया है जिससे यह गोली चली थी।
मधुबन पुलिस अकादमी के फायरिंग सेक्शन रेंज में अभ्यास के दौरान इत्तेफाकन एसएचओ के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में एसएचओ मनीष को करनाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। उनकी हालत अभी ठीक है। -तरसेम चंद, थाना प्रभारी मधुबन।