फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, छह भवनों सहित कई निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने शुक्रवार को शहर में अलग-अलग जगहों पर विकसित की गई तीन अवैध कॉलोनियों में चल रहे तीन दुकानों, दो भवनों सहित निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इसमें असंध रोड पर बस स्टैंड के पास की एक कॉमर्शियल प्रोपर्टी भी शामिल है।
विज्ञापन

डीटीपी की टीम ने सबसे पहले राहड़ा रोड पर छह एकड़ में कटी कॉलोनी में चल रहे सभी निर्माण कार्य को गिराया गया है, इसके बाद करनाल रोड पर ढाई एकड़ की कालोनी पर भी विध्वंसक कार्रवाई की। यहां भवनों की डीपीसी तक को उखाड़ दिया गया। जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि बस स्टैंड के पास एक कॉमर्शियल साइट जिस पर एक एकड़ में चार दुकानें बनाई गई थी। उनके लेंटर सहित निर्माण को तोड़ा गया है। जबकि एक छह एकड़ की कॉलोनी में दो लेंटर तक के निर्माण और दो डीपीसी तक पहुंचे निर्माण हुए थे। इन्हें जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है।
जबकि करनाल रोड पर ढाई एकड़ में बन रही कॉलोनी के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान मार्केट कमेटी के सचिव दिनेश कुमार बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। जबकि सब इंस्पेक्टर रमेश राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम तैनात रही। जेसीबी की मदद से सभी अवैध निर्माणों को गिराया गया। कार्रवाई दोपहर से शुरू होकर शाम तक चली। डीटीपी गुंजन वर्मा ने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति अवैध कॉलोनियां काटेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और निर्माण को तहस-नहस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें