फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बसपा सुप्रीमो ने पिछड़ा वर्ग तो केजरीवाल ने हर वर्ग को साधने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोदी लहर के बीच वर्ष 2014 और 2019 में दूसरे नंबर पर रहकर कम अंतर से हारी थी बसपा, अबकी झोंकी ताकत
विज्ञापन

देव शर्मा
करनाल। असंध की विधानसभा सीट बहुजन समाज पार्टी और इनेलो के लिए महत्वपूर्ण क्यों है, क्यों बसपा सुप्रीमो मायावती को यहां जनसभा करने की जरूरत महसूस हुई, इसके पीछे बड़ी वजह है। जब देश में मोदी लहर चल रही थी, तब वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दी थी, दोनों बार काफी मतों से ही बसपा प्रत्याशी हारे थे। 2014 में बसपा और इनेलो अलग-अलग लड़े थे, तो इनेलो का प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा था। यही कारण है कि बसपा सुप्रीमों और इनेलो के अभय चौटाला ने यहां रैली की और बसपा नेत्री ने आरक्षण के माध्यम से दलित और पिछड़ा वर्ग को साधने का पूरा प्रयास किया।
वर्ष 2009 के चुनाव में भी हरियाणा जनहित कांग्रेस के पंडित जिलेराम शर्मा ने 20266 मत लेकर आजाद उम्मीदवार से 3540 मतों से सीट जीती थी। तब अन्य पार्टियां काफी पीछे रही थी लेकिन जब 2014 में देशभर में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही थी, उस समय असंध सीट पर भी कमल तो खिला था लेकिन भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क को भी बसपा ने टक्कर दी थी। भाजपा प्रत्याशी को 30723 मत मिले थे, बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र वर्मा सिर्फ 4608 मतों से हारे थे। ये स्थिति तब थी जब इनेलो ने यहां अलग से यशवीर राणा को अपना प्रत्याशी बनाया था, जो तीसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन

इनेलो प्रत्याशी को 23191 मत मिले थे। पिछले यानी 2019 के चुनाव की बात करें तो ये सीट कांग्रेस के खाते में चली गई, लेकिन यहां कांग्रेस को बसपा ने कड़ी टक्कर दी थी। बसपा प्रत्याशी नरेंद्र राणा सिर्फ 1703 मतों से हार गए थे। अब 2024 में बसपा-इनेलो साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में बसपा और इनेलो अपने कैडर वोट को एकत्र करमे में जुटे हैं। पार्टियों को लगता है कि जब दोनों दलों को वोट बैंक एक होकर मतदान करेगा तो गठबंधन प्रत्याशी को जीत मिल सकती है। यही कारण रहा कि सोमवार को यहां बसपा की मुखिया मायावती और इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने साझा रैली की। बसपा सुप्रीमो ने भाजपा और कांग्रेस पर आरक्षण को खत्म करने का आरोप लगाकर अपने कैडर वोट को लामबंद करने का प्रयास किया तो अभय सिंह चौटाला ने ताबड़तोड़ कई घोषणाओं वाला अपना चुनावी एजेंडा लोगों के सामने रख दिया।
विज्ञापन

पिछली बार से असंध सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीनी थी, जिस पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए यहां राहुल गांधी भी कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी के समर्थन में जनसभा कर चुके हैं, वहीं, भाजपा फिर इस सीट को हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी जनसभा कर राजपूत मतदाताओं को साध चुके हैं, क्योंकि यहां भाजपा ने योगेंद्र राणा के रूप में तो राजपूत प्रत्याशी उतारा ही है, बसपा-इनेलो ने भी राजपूत पर ही दांव खेला है। अब मंगलवार को फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में असंध में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा भी इसी क्षेत्र में रैली कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें