फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बढ़ेगी गर्मी और उमस, चार को मिल सकती है राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम शुष्क होते ही पारा लगातार चढ़ने लगा है, आगामी तीन दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है लेकिन चार अक्तूबर को मौसम में बदलाव हो सकता है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई लेकिन बादलों की आवाजाही और हवा चलते रहने के कारण कुछ राहत रही। इसके साथ ही लगातार धान की कटाई तेज हो रही है, मंडियों में भी धान की आवक बढ़ने लगी है।
पिछले तीन दिनों से लगातार मौसम शुष्क है, जिसके कारण अब किसानों ने धान की कटाई तेज कर दी है, हालांकि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण धान के खेतों में नमी बढ़ने से धान की कटाई में भी विलंब हुआ है। फिर भी अब तेज धूप और हवाओं के चलने से दाना सूख रहा है, जिसके कारण नमी की मात्रा भी कम हो रही है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, ये 23.2 की बजाय 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि मंगलवार से शुष्क मौसम के बाद अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में वृद्धि संभावित है, जिसके कारण दिन और रात में भी गर्मी बढ़ सकती है, हालांकि आसमान पर बादलों की आवाजाही रह सकती है। चार अक्तूबर को मौसम में बदलाव संभावित है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें