फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में बुर्ज पर तैनात जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में तैनात बीएसएफ के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में बुर्ज से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा राजस्थान उसके घर भिजवा दिया है। राजस्थान के जिला सीकर के गांव रतनपुरा निवासी बीएसएफ कांस्टेबल सागरमल (32) शनिवार को जिला जेल में बुर्ज पर खड़े होकर ड्यूटी दे रहे थे। अचानक वह बुर्ज से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा था। शनिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। रामनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ दिनों से जिला जेल में बीएसएफ के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, इस कारण उनकी जगह करीब 7-8 दिन पहले कुछ जवान जिला जेल में आए थे, उनमें सागरमल भी शामिल थे।
विज्ञापन

जिला जेल में तैनात बीएसएफ के जवान सागरमल शनिवार को अचानक बुर्ज से नीचे गिर गए थे उन्हें इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

-अमित कुमार, जिला जेल, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें