फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाई के दोस्त ने शादी का झांसा देकर किया छह माह तक दुष्कर्म

Thu, 16 Apr 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। दिल्ली के नजफगढ़ एरिया की रहने वाली महिला को शादी का झांसा देकर उनके भाई के दोस्त मनोज ने छह माह तक दुष्कर्म किया। शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

सोनीपत जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने मधुबन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिल्ली के नजफगढ़ में हुई थी। वह अपने गांव में भाई की शादी में आई थी। वहां उसके भाई का दोस्त भी आया हुआ था। उसने महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे फोन करना शुरू कर दिया। फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वीडियो बना ली। उसे ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर ससुराल से भगा लिया। करीब छह महीने तक वह उसे अपने पास रखा, बाद में शादी से इंकार कर दिया। साथ रखने से मना कर दिया। महिला ने 13 अप्रैल को मधुबन थाना की मंगलौरा पुलिस चाैकी में शिकायत दी। इसके बाद महिला ने एक दिन का समय मांगा। महिला ने 14 अप्रैल को मधुबन थाना पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मधुबन थाना में एचपीएस अधिकारी राखी विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी मनोज उर्फ मोनू के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। महिला का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


-

दोस्त के बेटे पर भी जबरदस्ती का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि पिछले छह महीने से आरोपी उसे अपने दोस्त कृष्ण के घर मधुबन थाना के एक गांव में रख रहा था। कृष्ण के बेटे ने भी उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें