फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेर ने गर्दन पर चाकू मारकर की भाभी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुरी चौक पर देवर ने स्कूटी सवार ब्यूटी पार्लर संचालिका भाभी की गर्दन पर चाकू मारकर सरेआम हत्या कर दी। हमला करने पर स्थानीय लोगों ने देवर को काबू कर पुलिस को सौंप दिया। घायल महिला को गौ रक्षक दल के सेवकों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवर का आरोप है कि भाभी उसकी पत्नी को उसके पास आने से रोक रही थी, जिसपर उसने हमला किया। उधर, देवरानी ने आरोप लगाया कि उसका पति और जेठ उससे और भाभी से वैश्यावृत्ति कराना चाहते थे, जिसका वे विरोध कर रहीं थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रिया पत्नी भरत निवासी देशराज कॉलोनी ने बताया कि 3 माह से वह अपनी जेठानी कविता(30) पत्नी रोहित उर्फ शैंकी के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसका पति भरत और जेठ रोहित उर्फ शैंकी वैश्यावृत्ति कराना चाहते थे, जिसके विरोध में वह दोनों किराए पर मकान लेकर अलग रहने लगी थी। रविवार देर रात जेठानी कविता के बेटे की तबीयत खराब हो गई। जिसको दवा दिलवाने के लिए जेठानी और वह फतेहपुरी चौक स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंची। जैसे ही वह घर के लिए चलने लगे, इसी बीच पति भरत आया और जेठानी कविता की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने पति भरत को पकड़कर तहसील कैंप चौकी पुलिस को सौंपा। वहीं उसने गौ रक्षक दल के सेवकों के साथ मिलकर घायल जेठानी को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रिया ने बताया कि 3 दिन पहले भी पति भरत मकान में जबरदस्ती घुस आया था। बाथरूम में छिपकर उसने जान बचाई थी। जिसके बाद पति मकान में तोड़फोड़ कर और जान से मारने की धमकी देकर चला गया था। इस मामले में उसने किला थाना व महिला थाना में शिकायत दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है , सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

- योगेश कटारिया , शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें