फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: देवर ने 58 वर्षीय भाभी पर किया हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शिव कॉलोनी में शुक्रवार रात को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 58 वर्षीय माया देवी पर उनके पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में देवर रामकिशन ने घर में घुसकर हमला कर दिया। उनको थप्पड़ और मुक्के मारे। बरामदे में रखी ईंट उठाकर सिर पर वार किए।
विज्ञापन

घटना के समय महिला का बेटा सोमनाथ घर पर मौजूद था। चीखें सुनकर वह पहुंचा और मां को बचाया। आरोपी मौके से भाग गया। माया देवी को गंभीर हालत में सोमनाथ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। शुरुआती जांच में महिला बयान देने के लिए अनफिट बताई गईं लेकिन देर रात हालत में सुधार आने पर उन्होंने रामनगर थाना पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


पहले भी हो चुका था विवाद, दर्ज है केस

पुलिस के अनुसार माया देवी कबाड़ बीनने का काम करती हैं। शिव कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती हैं। पड़ोसी रामकिशन रिश्ते में उनके देवर लगते हैं। दोनों के बीच पहले भी झगड़े हो चुके हैं। माया देवी ने कुछ समय पहले रामकिशन के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन







घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

थाना रामनगर के एएसआई विक्रम सिंह ने अस्पताल पहुंचकर माया देवी के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रामकिशन ने घर में घुसकर उन पर हमला किया। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रामकिशन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फिलहाल फरार है लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें