फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। असंध-करनाल रोड पक्का खेड़ा मोड़ पर एक कार ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। जिससे भाई की मौत हो गई और बहन की टांग टूट गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में गांव नेवल निवासी राजेश ने बताया कि वह चंडीगढ़ में रहता है। उसका बड़ा बेटा 25 वर्षीय सावन अपनी बहन 22 वर्षीय सिवानी के साथ बाइक पर सवार कैथल से पानीपत जा रहा था। उसकी बेटी ने फोन कर सूचना दी कि पक्का खेड़ा मोड़ असंध करनाल रोड पर उनका एक्सिडेंट हो गया है। जब मौके पर पहुंचा तो उनकी मोटरसाइकिल व एक गाड़ी खड़ी थी। राहगीरों ने उसके बेटे व बेटी को करनाल अस्पताल में दाखिल कराया था डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी बेटी की टांग टूट गई। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें