फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाई और भाभी को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शिव कॉलोनी स्थित एक घर में भाई ने अपने भाई व भाभी के साथ मारपीट कर दी और उन्हें उनकी चार माह की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। शिव कॉलोनी निवासी रजत ने रामनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर को शाम छह बजे वह अपने पत्नी अनु व चार माह की बेटी घर पर बैठे थे। तभी उसकी मां नीलम रानी व छोटा भाई सौरभ उसके साथ व उसकी पत्नी से गाली-गलौज व उन्हें घर से निकालने की धमकी देने लगे। जब उसने उन्हें रोका तो उसके छोटे भाई ने बांस के बिंडे से उसे मारना शुरू कर दिया। इसी बीच दोनों ने उसे व उसकी पत्नी को धक्के देकर घर से निकाल दिया। मारपीट के दौरान उसके हाथ व बाजू पर चोट लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें