करनाल। चोरों ने उत्तम नगर स्थित एक मकान का ताला तोड़कर लोहे के बॉक्स में रखी नकदी और जेवरात चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तम नगर निवासी राम अवतार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जून को परिवार काम पर गया हुआ था। वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे लोहे के बक्से से सामान चोरी हो गया। बक्से में बीस हजार रुपये, हथफूल, कमर का गुच्छा, गले का हार, पांच पत्ते का सोना, चार माथे का टीका, सोने के पांच पैर आदि सामान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।