फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर की मॉडल रोड बनेगी मुख्यमंत्री आवास जाने वाली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

करनाल। लाइनपार आबादी की विभिन्न कॉलोनियों को आपस में जोड़ने वाली प्रेमनगर की मुख्य सड़क अब शहर की मॉडल रोड के रूप में विकसित होगी। मुख्यमंत्री आवास के आगे से जाने वाली इस सड़क को नगर निगम ने मॉडल रोड के रूप में तैयार करने का निर्णय लिया है। इसे गड्ढा और हादसा मुक्त बनाया जाएगा। इलाके अलावा सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों को भी पूरा किया जाएगा।

मॉडल रोड बनाने के लिए सड़क के सुंदरीकरण पर निगम की ओर से 39.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास के आगे की यह सड़क लाइनपार की करीब 15 कॉलोनियों को जोड़ती है। इसके बनने से क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख आबादी को फायदा होगा। वर्तमान में सड़क कई जगह से उखड़ी भी है। सफेद पट्टी भी गायब है। डिवाइडर की ग्रील भी कई जगह से टूटी है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। इसके अलावा बेसहारा पशुओं की भी भरमार है। इस सड़क पर सबसे ज्यादा हादसे भी इसी कारण होते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन




दो राजमार्गों को जोड़ती है सड़क

मुख्यमंत्री आवास के आगे की सड़क प्रेम नगर, न्यू प्रेमनगर, राम नगर, शांति नगर, गांधी नगर, एकता कॉलोनी, कृष्णा नगर, प्रेम कॉलोनी, मान कॉलोनी, ज्योति नगर सहित 15 कॉलोनियों को जोड़ती है। इस मार्ग पर तीन मंदिर, गुरुद्वारा, तीन स्कूल और दो बारात घर भी हैं और 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही है। राजमार्ग कैथल रोड के रेलवे ओवरब्रिज को काछवा रोड के रेलवे ओवरब्रिज को लाइनपार क्षेत्र से भी यही मार्ग आपस में जोड़ता है।



- पशुओं के कारण रोजाना हादसे, सीवरेज भी चौक

जिस मार्ग को निगम की ओर से मॉडल रोड के रूप में तैयार किया जा रहा है, उस सड़क पर सबसे बड़ी समस्या बेसहारा पशुओं की है। पाला डेयरी के पास पशुओं के बीच सड़क बैठने से रोजाना हादसे होते हैं और पशुओं के गोबर के नालियों में जाने से सीवरेज लाइन भी चौक हो जाती है। बरसात के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी आती है। जब पशुओं के बीच सड़क गोबर के फैलने से दो पहिया वाहन चालक फिसलकर गिरते हैं।



- इन मानकों का रखा जाएगा ध्यान

सड़क परिवहन मंत्रालय के नियमों के अनुसार, मॉडल सड़कें उन्हें ही माना जाता है, जो पूरी तरह से गड्ढा मुक्त होंगी। वहीं, इन पर सड़क सुरक्षा संबंधित हर बिंदू का ध्यान रखा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, मॉडल सड़कों पर हर जरूरी संकेतक, लाइट, रिफ्लेटर, रोड मार्किंग व स्पीड ब्रेकर होंगे। साथ ही जहां जरूरत होगी, वहां पर ट्रैफिक लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन






वार्ड-18 और 19 की मुख्य सड़क को मॉडल रोड के रूप में तैयार करने की योजना है। सड़क को तैयार करने में 39.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अभी टेंडर लगाया है। छह माह में काम पूरा करने की अवधि रखी गई है। जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। - अभिषेक मीणा, आयुक्त, नगर निगम

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें