फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच गांव से निकली बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा

Sun, 05 Apr 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
घरौंडा कार्यक्रम में उप​स्थित पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह और अन्य। स्वयं
विज्ञापन
घरौंडा। कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भावना यात्रा शनिवार को पांच गांवों से निकली। घरौंडा हलके के गांव गगसीना से शुरू हुई। यात्रा रायपुर जाटान, शाहजहांपुर, खोरा खेड़ी, शेखपुरा खालसा, मलिकपुर होते हुए घरौंडा शहर में पहुंची। यहां विश्वकर्मा चौक से गुजरते हुए नई अनाज मंडी में पहुंची। पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, रघबीर संधू भी यात्रा में साथ रहे। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार आज हर मोर्चे पर विफल होती नजर आ रही है। कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर भी चिंता जताई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें