इंद्री सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राम कुमार कश्यप। स्वयं
इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आठ सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। रंदोली से जपती छपरा, मूसेपुर से गढ़ी बीरबल, बीबीपुर अप्रोच रोड, सैयद छपरा अप्रोच रोड, अमरगढ़ अप्रोच रोड, रंदोली अप्रोच रोड, चौगांव से खुखणी और सिकंदरापुर अप्रोच रोड कंक्रीट से बनाई जाएंगी। मंडल महामंत्री नरेश शर्मा, सीडीओ रोहतास, इंद्र शर्मा, सरपंच नरेश सबील, सरपंच रतन सिंह, चरण सिंह, कश्मीर सिंह, पवन, जसविंदर, रोशन अली आदि उपस्थित रहे। संवाद