फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुल्हनों को भा रहे हल्के और रॉयल लुक देने वाले लहंगे

Sat, 01 Nov 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शादी का सीजन शुरू होते ही लोगों ने बाजार में दुल्हनों के लिए लहंगों की खरीदारी करनी शुरू कर दी है। बाजार में कई नए तरह के लहंगे ट्रेंड में हैं, जिनमें पारंपरिक लहंगों के साथ-साथ हल्के रंगों के लहंगों की मांग सबसे अधिक है। इस बार का ट्रेंड थोड़ा हटके है, पारंपरिक लाल और मैरून लहंगों की जगह अब पेस्टल, गोल्डन और पीच टोन के लहंगे दुल्हनों का दिल जीत रहे हैं। वहीं हल्के, चमकदार और रॉयल लुक वाले लहंगे भी खूब खरीदे जा रहे हैं।
नवंबर-दिसंबर के आगमन के साथ ही बाजार में शादी की हलचल दिखने लगी है। दुल्हनें अपनी पसंद का लहंगा ढूंढने में घंटों बिता रही हैं। कपड़ा बाजार के व्यापारी मोहित ने बताया कि हर शादी के सीजन में दुल्हनों के लिए नए तरह के लहंगे बाजार में आते हैं। इस बार दिखने में भारी और पहनने में हल्के वाले लहंगे चलन में है। इस तरह के लहंगे लाए जा रहे हैं जो दुल्हनें अपनी शादी में तो पहन ही सकेंगी, साथ ही वह भविष्य में किसी भी समारोह में दोबारा पहन सकेंगी।
विज्ञापन


बदल रहा है रंगों का फैशन
पहले जहां शादी का मतलब लाल या गहरे मैरून रंग के लहंगे से होता था, वहीं अब दुल्हनों की सोच बदल रही हैं। इस सीजन में पेस्टल पिंक, पीच, गोल्डन और मिंट ग्रीन जैसे हल्के रंगों की मांग बढ़ गई है। दुकानदार सुरेश ने बताया कि पेस्टल लहंगे न केवल स्टाईलिश दिखते हैं बल्कि फोटो में भी बेहद खूबसूरत आते हैं, इसलिए सोशल मीडिया के दौर में इनकी लोकप्रियता दोगुनी हो गई है।

कढ़ाई और सीक्विन वर्क की चमक
लहंगों पर इस बार भारी वर्क की जगह थ्रेड, कढ़ाई, सीक्विन और मिरर वर्क की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। ग्राहक चाहते हैं कि लहंगा ज्यादा भारी न हो लेकिन दिखने में राॅयल लगे। इसके लिए हल्के फैब्रिक जैसे ऑर्गेंजा, नेट, सिल्क और जॉर्जेट पर खूबसूरत कारीगरी की जा रही है। दुल्हनें ऐसे लहंगे पसंद कर रही हैं, जिन्हें रिसेप्शन या अन्य कार्यक्रमों में दोबारा पहना जा सके।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से तय हो रहा फैशन
दुकानदार गुरवीर ने बताया कि सोशल मीडिया की इंस्टाग्राम और पिंटरेस्ट जैसे प्लेटफॉर्म ने दुल्हनों की पसंद पर गहरा असर डाला है। लड़कियां मोबाइल में सेव की गई तस्वीर लेकर आती हैं और वैसा ही डिजाइन दिखाने को कहती हैं। इस बार फैशन का ट्रेंड पूरी तरह ऑनलाइन तस्वीरों और वीडियो से प्रभावित हो रहा है।

-ट्रेंड लहंगे

लहंगा मूल्य (प्रति लहंगा-रुपये में)
पारंपरिक जरी वर्क लहंगा 20000-50000

पेस्टल कलर सीक्विन लहंगा 25000-70000

मिरर वर्क लहंगा 35000-80000

हल्के थ्रेड वर्क वाले लहंगे 20000-55000

रॉयल टच गोल्डन लहंगा 45000-100000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें