फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के छह दिन बाद दुल्हन गहने और नकदी लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा का युवक पंजाब की एक ठग दुल्हन का शिकार हो गया है। युवक ने पानीपत के एक मैरिज ब्यूरो के माध्यम से लुधियाना की प्रीति से पिछले महीने शादी की थी। लेकिन दुल्हन पांच छह दिन घर में रही फिर लाखों की नकदी व जेवर लेकर भाग निकली। पुलिस जब इस मामले की जांच करने लुधियाना पहुंची तो पता चला कि युवती इससे पहले कई शादियां कर चुकी हैं। शादी करके गहने व नकदी लेकर भागने के कई मामले चल रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर घरौंडा थाना पुलिस ने धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घरौंडा थाना क्षेत्र के शेखूपुर खालसा निवासी रणधीर ने पुलिस महानिरीक्षक करनाल को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसने अपने पुत्र रमन की शादी मैरिज ब्यूरो के माध्यम से लुधियाना (पंजाब) निवासी प्रीति से की थी। शादी के बाद दुल्हन प्रीति उसके घर आई और 5-6 दिन बाद घर से लाखों की नगदी व आभूषण लेकर फरार हो गई। मामले की रिपोर्ट 4 जून 2021 को घरौंडा थाने में दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी ने दुल्हन प्रीति व उसके परिवार के सोहन व हरि सिह व शेर सिंह व पम्मी को बुलाया तो वह नहीं आए। आखिरकार पुलिस प्रीति की तलाश करने लुधियाना पहुंची तो जानकारी हुई कि प्रीति ने इससे पहले भी कई शादी की है। वह शादी करके लोगों को ठगने का काम करती है। यहां पुलिस को दूसरी शादियों के भी कई साक्ष्य मिले। जिन्हें इसी जांच फाइल में शामिल किया गया है। रणधीर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें