फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के जेई को पांच हजार की रिश्वत के साथ पकड़ा

Sat, 16 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को बिजली निगम के जेई को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई ने एक किसान को नया ट्रांसफार्मर देने के लिए दस हजार रुपये की मांग की और पांच हजार रुपये में सौदा तय हो गया। इसकी शिकायत किसान राममेहर वासी गगसीना ने डीसी को शिकायत की और डीसी ने विजिलेंस टीम से कार्रवाई करवाई।
विज्ञापन


शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने प्लानिंग के तहत आरोपी जेई बिशंबर लाल को आईटीआई के पास स्थित बिजली निगम के स्टोर से पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ काबू किया। आरोपी जेई ने दो दिन पूर्व अपने बेटे के जन्मदिन पर उपहार स्वरूप बुलेट मोटरसाइकिल भेंट की है। विजिलेंस इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि गगसीना वासी राममेहर ने शुक्रवार सुबह डीसी मनदीप सिंह बराड को शिकायत दी थी कि उसके खेत का ट्रांसफार्मर पिछले 20 दिनों से जला हुआ है। नया ट्रांसफार्मर देने के लिए जेई रिश्वत की मांग करता है।

उपायुक्त ने किसान को विजिलेंस में शिकायत करने की बात कही। किसान ने दोपहर को विजिलेंस को शिकायत कर दी। इस पर विजिलेंस ने नायब तहसीलदार राजबक्श को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर अपनी टीम के साथ आरोपी जेई बिसंबर लाल को आईटीआई के पास से पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान टीम में विजिलेंस इंस्पेक्टर राजपाल, एएसआई हिम्मत सिंह, एएसआई जय सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव और सिपाही प्रवीन मौजूद रहे। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर खराब होने से किसान की धान की फसल सूखी
 किसान राममेहर वासी गगसीना ने बताया कि पिछले 20 दिन से उसके खेत का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। बार-बार एसडीओ को शिकायत भी की, लेकिन जब जेई बिसंबर लाल से बात की गई तो वह उसे पिछले 15 दिन से टाल मटोल कर रहा था। इसके कारण उसकी धान की फसल सूख गई है। परेशान होकर शुक्रवार को उपायुक्त से मिलकर विजिलेंस को शिकायत देने पड़ी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें