फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ब्रह्माकुमारी शिविका और आरती ने शिवलिंग पर अर्पित की जयमाला

Wed, 26 Nov 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारी शिविका और आरती ने शिवलिंग पर अर्पित की जयमाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर-7 की ओर से ब्रह्माकुमारी शिविका और बीके आरती के समर्पण समारोह के उपलक्ष्य में मंगलवार को हर्षोल्लास से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। बीके शिविका और बीके आरती ने स्वेच्छा से परमात्मा शिव को अपना पति परमेश्वर चुना। दोनों ने शिवलिंग पर जयमाला अर्पण की। इसके बाद केक काटा और अपने जीवन के सुंदर अनुभव साझा किए।
इस दौरान कुमारी रीतिका, तवीशी, आरती, खुशी व लक्षिता ने नृत्य प्रस्तुत किया। रितेश, विक्रांत, हिमांशु ने भी प्रस्तुति दी। वरिष्ठ राजयोगिनी शिक्षिका शिखा का जन्मदिन मनाया गया। पठानकोट से पहुंचे राजयोगी ओमप्रकाश शर्मा ने पंजाबी गीतों पर सबको भंगड़ा करने पर मजबूर कर दिया। सुरिंद्र गाबा ने स्वागत गीत सुनाए। ब्रह्माकुमारी संगीता बहन सहारनपुर ने मंच का संचालन किया। मंचासीन लोगों का गुलदस्ता और सरोपे से स्वागत किया गया। जनसमूह के लिए ब्रह्मा भोजन का भी प्रबंध रहा।
विज्ञापन


विधायक जगमोहन आनंद ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कैथल से पहुंची राजयोगिनी पुष्पा ने कहा कि घर में कन्या जैसे ही बड़ी होने लगती है। माता पिता को चिंता हो जाती है लेकिन यहां तो कोई चिंता की बात नहीं। परमात्मा वर और उसका घर भी इतना सुंदर इन कन्याओं को मिला है।
राजयोगिनी बीके प्रेम ने कहा कि यह दोनों कन्याएं बहुत ही गुणवान हैं। दिल से परमात्मा पर न्यौछावर हुई हैं। ब्रह्माकुमारी रेणू घरौंडा ने कहा कि इन कन्याओं ने परमात्मा को अपना पति स्वीकार किया है। यह सच्ची पार्वतियां हैं। ब्रह्माकुमारी सुदेश तरावड़ी ने कहा कि शक्ति मार्ग में हम सुनते थे शिव की बारात तो आज हमारी दोनों बहनें सदा के लिए शिव की हो गई।
विज्ञापन

निफा संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट नरेश बराना, भारद्वाज नरवान, शिव नरवान, शीला देवी, आरके राणा, ऋषि राज, केके चावला, केके खन्ना, सुरेश कुमार, छवि चौधरी, विमल मेहता, सिमरन चौधरी, सुनीता मदान, नेहा अरोरा, आर एन अरोरा व हरि कृष्ण नारंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें