फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लड़के के परिजनों ने फोन किया बंद, समन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला महिला एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के कार्यालय में नाबालिग लड़की के परिजन बुधवार को उपस्थित हुए और उन्होंने लड़की का जन्म प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया। जिसमें लड़की की आयु 15 वर्ष निकली। वहीं, कार्यालय में बुधवार को लड़के के परिजनों को भी आना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे और अपना फोन तक बंद कर लिया। ऐसे में प्रोटेक्शन ऑफिसर ने लड़के के परिजनों के खिलाफ समन जारी कर दिया है। अब टीम वीरवार सुबह गोहाना लड़के के घर पर दबिश देगी और परिजनों को लेकर कार्यालय में उपस्थित होगी।
प्रोटेक्शन ऑफिसर सविता राणा ने बताया कि लड़की के परिजनों ने जो जन्म प्रमाणपत्र उनके समक्ष पेश किया है उससे लड़की की उम्र मात्र 15 साल है। वहीं, लड़के की उम्र वैसे तो बालिग है लेकिन शादी के लिए वह अभी भी नाबालिग है, क्योंकि शादी के समय लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 21 होनी चाहिए। ऐसे में दोनों के परिजनों के खिलाफ बाल विवाह का मामला दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

लड़के पर होगा पॉक्सो एक्ट के तहत केस
प्रोटेक्शन ऑफिसर सविता राणा ने बताया कि मां ने लड़की के सौतले पिता के साथ मिलकर नाबालिग की शादी बीती 17 अप्रैल को करा दी थी। शादी से पहले लड़के का परिवार करनाल में ही रहता था, लेकिन शादी के तुरंत बाद वह गोहाना शिफ्ट हो गया था। जिससे शादी के बारे में किसी को भी कोई भनक न लगे। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को शादी हुई थी तो उन्हें शक था कि लड़का-लड़की के बीच संबंध बने होंगे। इस पर काउंसलर ने लड़की से बातचीत की तो उसने संबंध बनाने की हामी भरी है। ऐसे में लड़के के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

यह था मामला
एक नाबालिग लड़की की शादी उसकी मां ने बीती 17 अप्रैल को पानीपत निवासी युवक के साथ करवा दी। जब इस बात का पता लड़की के पिता को लगा तो इसकी शिकायत बाल कल्याण समिति को दी। समिति ने बाल विवाह निषेध अधिकारी को इसकी सूचना दी। टीम लड़की के घर पहुंची तो अभिभावकों ने कहा कि उनकी लड़की अपने मामा के घर गई है। टीम ने सख्ती से पूछा तो शादी की बात बताई। जिसके बाद लड़का व लड़की दोनों के जन्म प्रमाणपत्र लेकर कार्यालय में बुलाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें