विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार से बनेगा आत्मनिर्भर भारत : लाठर
करनाल। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में सोमवर को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर और महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मीना कंबोज की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष लाठर ने 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पंहुचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत तभी बनेगा जब लोग विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाएंगे। अभियान की प्रदेश सह संयोजिका प्रीति जोहर, मेयर रेणु बाला गुप्ता, निर्मला बैरागी, मेघा भंडारी, रजनी शर्मा, सुमित्रा प्रोचा, नीरज राणा आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो